उन्नाव। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चों को कक्षा छह से 12 वीं तक निशुल्क पढ़ाई का मौका मिलेगा। जिले में अब तक 362 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।
शिवनादर फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक की मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त रहती है।
बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। प्रवेश के लिए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को होगी। इसके लिए वेबसाइट www.vidyagyan.in पर सभी जानकारियों को भरना होगा। अब तक 362 छात्र आवेदन कर चुके हैं।
यह है पात्रता
छात्र ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
वर्तमान में कक्षा पांच में पढ़ रहा हो तथा पिछली कक्षाओं तीन और चार को पास कर चुका हो।
परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा तीन लाख प्रति वर्ष तक के भीतर होनी चाहिए।
बालकों के लिए आयु सीमा 10-11 वर्ष और बालिकाओं के लिए 10-12 वर्ष है।