फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी चराने गए किसान का छठे दिन धान के खेत में मिला शव

विज्ञापन
रहीस खां (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गुलरिहा गांव में मवेशी चराने गए किसान का शव छठे दिन धान के खेत में मिला। दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तब पता चला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी मंगल (50) 25 सितंबर को मवेशी चराने गए थे। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था। 27 सितंबर को पत्नी भगौता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह दुर्गंध आने पर लोगों ने धान के खेत में तलाश की तो मंगल का सड़ा-गला शव भोपई रैदास के खेत में मिला। शव जानवरों और कुत्तों ने नोचा था। खेत में पानी होने से शव सड़ गया था। कुछ ही दूरी पर छाता भी मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस पर तलाश करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पत्नी भगौता, बेटा मनीष कुमार, बेटी अंजली, संध्या और सीता बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें