जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित करते रोटेरियन प्रवीण कुमार। स्रोत:पदा
- फोटो : 1
फोटो-21-जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित करते रोटेरियम प्रवीण कुमार। स्रोत:पदाधिकारी
उन्नाव। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने शिक्षा और छात्रहित में कई कार्य किए हैं। इस पर रोटरी क्लब की ओर से शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान रोटरी क्लब उन्नाव सिटी के प्रतिनिधि रोटेरियन प्रवीण कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है। शिक्षक रत्न सम्मान मिलने पर शिक्षक प्रदीप द्विवेदी,अंशुमान शर्मा, शशांक भूषण तिवारी, मदन गोपाल पांडेय, अनुदीप श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताई है।