सफीपुर। मखदूमनगर में हैंडपंप में लगे मोटरपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मखदूमनगर निवासी सहोदरा (55) पत्नी रामभजन सोमवार सुबह घर के काम निपटाने के बाद नहाने के लिए हैंडपंप से पानी भरने गईं। हैंडपंप में लगे मोटरपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । पति रामभजन ने बताया कि उन्हें कैंसर है। वह जांच कराने कानपुर गए थे। तीन बेटों में सुखबीर, हरिओम, रघुबीर और तीन बेटियां हैं।
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें करंट की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है।
सहोदरा (फाइल फोटो)