फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लच्छीखेड़ा गांव में महिला सोमवार सुबह चल रहे फर्राटा पंखे के कटे तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। परिजन सीएचसी लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लच्छीखेड़ा निवासी रामऔतार ने बताया कि पत्नी फूलमती (50) सोमवार सुबह घर में झाड़ू लगा रहीं थीं। फर्राटा पंखा हटाने के दौरान कटे तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से दो बेटियां और बेटे बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें