उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के राजापुर प्राथमिक स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने मिड-डे मील बनाने और खाने के बर्तन और सिलिंडर चुरा ले गए। प्रधान शिक्षिका अल्का मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी, तब पता चला। पुलिस ने मौके पर जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। अचलगंज के कार्यवाहक थानाध्यक्ष डीके यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)