फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर दो डीसीएम भिड़ीं, खलासी की मौत

विज्ञापन
शिवकुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। दिल्ली से लखनऊ जा रही डीसीएम का चालक शुक्रवार की रात आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर के रसूलपुर रूरी गांव के पास बारिश से आलू बचाने के लिए तिरपाल ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी डीसीएम उसमें भिड़ गई। इस हादसे में दूसरी डीसीएम के खलासी की मौत हो गई, जबकि दोनों डीसीएम के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सफदरजंग थाना क्षेत्र के चमनसा किठूरी निवासी चालक अनवर (28) आलू लादकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बारिश के कारण उसने डीसीएम खड़ी की और तिरपाल सही करने लगा। इसी दौरान इटावा से प्याज लादकर लखनऊ जा रही दूसरी डीसीएम उसकी गाड़ी से टकरा गई।
इस घटना में अनवर के साथ दूसरी डीसीएम का चालक इटावा के उसराहार थानाक्षेत्र का निवासी सौरभ (28) और भरथना थाना क्षेत्र के नेवड़ीकला निवासी खलासी शिवकुमार (20) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को निकालने का प्रयास किया। केबिन चिपक जाने के कारण करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक और खलासी को बाहर निकाला जा सका। उन्हें बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। दोनों चालकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शिवकुमार की मौत से मां सावित्री और बड़े भाई अभिषेक बेहाल हैं। अभिषेक ने बताया कि शिवकुमार अविवाहित था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि खड़ी डीसीएम में पीछे से दूसरी डीसीएम टकराई थी, जिसमें खलासी की मौत हुई है।



एक घंटे बाद यूपीडा टीम और दो घंटे बाद पहुंची क्रेन

एक्सप्रेसवे पर यह घटना रात करीब नौ बजे हुई थी। घटना के बाद यूपीडा और क्रेन को तत्काल सूचना दे दी गई थी। यूपीडा की टीम घटनास्थल पर एक घंटे बाद पहुंची, जबकि क्रेन को पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया। यदि क्रेन समय पर मौके पर पहुंच जाती और डीसीएम के केबिन में फंसे घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार मिल जाता तो खलासी शिवकुमार की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें