फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ढाबे से लौट रहे सराफा व्यापारी के बेटे की कार पर फायरिंग

विज्ञापन
कार के अंदर पड़ा कारतूस। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में सराफा व्यापारी के बेटे की कार पर बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने फायरिंग की। इससे उसकी कार की छत में छेद हो गया और अंदर कारतूस भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज निवासी सराफा व्यापारी मनोज गुप्ता का बेटा मयूर दोस्त उमंग गुप्ता के साथ चमरौली स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। रात करीब 10 बजे लौटते समय नवाबगंज पक्षी विहार के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ। मयूर ने घबराकर कार की रफ्तार तेज की और कस्बे में पहुंचकर गाड़ी रोकी। पीड़ित के अनुसार, कार की छत में सुराख हो गया था। मयूर ने दोस्त और परिजनों के साथ पहले पुलिस चौकी और फिर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। एएसपी की बैठक के कारण उन्हें शुक्रवार सुबह आने को कहा गया। मयूर ने शुक्रवार सुबह कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी में कारतूस मिलना और गोली के अन्य निशान न मिलना घटना को संदिग्ध बना रहा है। एहतियात के तौर पर गाड़ी को कोतवाली में खड़ा कराकर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें