सफीपुर सीएचसी में भर्ती महिला का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी, मौजूद पुलिस। संवाद
सफीपुर। पति के शराब पीने की लत से परेशान पत्नी ने दो दिन खाना नहीं खाया। इससे वह बेहोश हो गई। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने से पड़ोसियों ने आवाज लगाई लेकिन नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर चचेरे जेठ दीवार फांदकर अंदर गए तो बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सीएचसी लाने पर होश आया, तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव की ममता (28) ने बताया कि पति शिवप्रसाद मजदूरी करते हैं। शराब के लती होने से घर में विवाद होता है। दो दिन पहले दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद से खाना नहीं खाया। शुक्रवार को पति घर से बाहर थे। दरवाजा अंदर से बंद कर बच्चों को खाना खिलाया पर कमजोरी की वजह से बेहोश हो गई। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पति को शराब न पीने की हिदायत दी गई है।