फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। सोहो गांव निवासी किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोहो गांव निवासी उदयभान सिंह (56) ने शादी नहीं की थी। बड़े भाई चंद्रभान के साथ खेती और पशुपालन के काम में हाथ बंटाते थे। छोटे भाई भूपेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात उदयभान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भूपेंद्र के मुताबिक चंद्रभान ने बीमार पिता से पूरी जमीन अपने नाम दान करा ली थी। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में उदयभान की मौत के हालात भी संदिग्ध है।
विज्ञापन

भाई की मौत की सूचना पर पुरवा कोतवाली के मंगतखेड़ा निवासी बहन सुलेखा पत्नी वीरपाल भी पहुंची। पुलिस ने जांच की और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। उसमें हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया की सुलेखा की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें