फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला कर्मी ने होटल मालिक और साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास स्थित एक होटल के संचालक और उसके साथियों पर महिला कर्मी ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सूचना पर ललऊखेड़ा चौकी पुलिस ने जांच की तो होटल संचालक नहीं मिला। यहां वायरिंग होते मिली। पुलिस का कहना है कि पीड़िता या उसके परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी भाजपा कार्यकर्ता का लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास होटल है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र की मूल निवासी और वर्तमान में सदर कोतवाली के किला चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती होटल में रिसेप्शनिस्ट है। युवती का आरोप है कि होटल मालिक ने नशे की हालत में अन्य लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करने के बाद यह हरकत की गई। होश आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची तो होटल मालिक नहीं मिला।
होटल संचालक का कहना है युवती की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार है। युवती ने बुधवार को पहले दिन ही काम शुरू किया था। वह दोपहर 12 बजे आई थी। काम समझाने के बाद वह शाम चार बजे लखनऊ चले गए। स्टाफ के मुताबिक महिला कर्मी भी शाम सात बजे घर चली गई थी। बताया कि यह उनके खिलाफ गहरी साजिश है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, चौकी पुलिस जांच करने गई थी लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें