फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैंक में बंधक जमीन बेची, महिला सहित चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। न्योतनी स्थित उप्र ग्रामीण बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लेकर बंधक जमीन बेचने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में राम गोपाल सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अपनी जमीन बंधक रखी थी। दस्तावेज और शपथपत्र के आधार पर 27 फरवरी 2008 को उन्हें दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। आरोप है कि ऋण स्वीकृत होने के दो दिन बाद ही एक मार्च 2008 को यह जमीन रामदेई को बेच दी। ऋण जमा न होने पर जब बैंक ने वसूली प्रक्रिया शुरू की, तब इस धोखाधड़ी का पता चला।
जमीन के स्वामित्व से संबंधित राजस्व आदेश भी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर हासिल किया गया था। बैंक का कहना है कि ऋण खाता बाद में एनपीए हो गया। इस पर 3,26,400 रुपये ब्याज सहित बकाया हो गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गारंटर समेत चार लोगों पर आरोप
शाखा प्रबंधक के मुताबिक रामगोपाल सिंह के अलावा आदमपुर बरेठी निवासी आर्यप्रताप सिंह, सत्तीदीनखेड़ा के शंकर सिंह और रामदेई पत्नी नन्हकऊ को आरोपी बनाया गया है। ऋण लेने और जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया में अन्य आरोपी भी सहयोगी रहे। शिकायत में बैंक कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। बताया कि वर्ष 2025 एसपी से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें