फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से अधिवक्ता के मुंशी की जान गई

विज्ञापन
शिवम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर झाऊखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार अधिवक्ता के मुंशी की बाइक कार से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी शिवम (24) पुत्र उमाशंकर एक अधिवक्ता के बस्ते पर मुंशी था।
पिता उमाशंकर ने बताया कि मंगलवार को बेटा काम से बाइक लेकर घर से निकला था। बाद में पता चला कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर झाऊखेड़ा के पास विपरीत दिशा से जाने के दौरान कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से बिछिया सीएचसी लाकर भर्ती कराया। सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पिता, मां रूपा देवी, बहन सपना और सावित्री बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में बाइक चलाने के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें