उन्नाव। कानपुर के महाराजपुर के सुबौली गांव में फंदे से लटके मिले प्रेम युगल के शवों का हैलट में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव पहले घर ले गए। वहां से जाजमऊ घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों में किसी के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
सदर कोतवाली के खुमानखेड़ा निवासी ओम वर्मा और अचलगंज थानाक्षेत्र के जवाहिरखेड़ा निवासी मालती के शव शनिवार को महराजपुर थाने के सुबौली गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। दोनों 17 सितंबर से घर से लापता थे। ओम के बड़े भाई भीम वर्मा ने बताया कि मौत की सूचना पर हम लोग कानपुर गए थे। रविवार को दोनों के शवों का हैलट में पोस्टमार्टम हुआ। मालती का शव मायके वाले न ले जाकर ससुराल पक्ष के लोग लेकर गए। दोनों शवों का जाजमऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उसने बताया कि दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटनास्थल महराजपुर थानाक्षेत्र में हुई है। वहीं की पुलिस घटना की जांच कर रही है।