फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मीना मंच को सशक्त कर बालिकाओं की बढ़ाएंगे नेतृत्व क्षमता

विज्ञापन
प्रयागराज स्थित राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र दिख
विज्ञापन
उन्नाव। मीना मंच के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयागराज स्थित राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें एआरपी सहित जिले के छह शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद अब ये शिक्षक जिले में मास्टर ट्रेनर की भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल में संचालित मीना मंच को मजबूत करने के लिए छात्राओं को अब कई गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रयागराज में हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि पढ़ाई के साथ छात्राओं को जेंडर इक्विटी, बालिकाओं के बदलाव की कहानी, मीना मंच का पुनर्गठन, जेंडर चैंपियन, रूढ़ियों को तोड़ना, पॉस्को अधिनियम एवं बाल संरक्षण, आदर्शरूप जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण लेकर आए मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार और एआरपी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में मीना मंच (सम्मान से समानता तक) बदलाव की कहानियां जोड़ी गई हैं। साथ ही आधा फुल कॉमिक्स बुक में चार कहानियां, परी हूं मैं, ये नाटक नहीं, बड़े सपने बड़े काम, खेल-खेल में जोड़ी गई हैं। बताया कि 16 और 17 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण में उनके साथ जिले से शिक्षकों में ज्योति उपाध्याय, देवीशरण श्रीवास्तव, ज्ञानप्रभा पांडेय और मीनू भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें