फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जलनिगम के पाइप चोरी करने में चालक को वाहन सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। ब्लॉक क्षेत्र में जलनिगम के पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए रखे डीआई पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 64 पाइप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

भूमिगत पाइपलाइन का काम करा रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के जीएम तरुण कुमार त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि इंदामऊ में पीएनबी बैंक के पास करीब 1500 एमएम के डीआई पाइप रखे गए थे। आरोप है कि आठ सितंबर को डीसीएम में 35 पाइप लादकर चोरी कर लिए गए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वाहन के जरिए पाइप ले जाने का पता चला। इसके बाद कंपनी ने पाइपों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को लगाया था।
बुधवार को इसी वाहन से कुछ लोग दोबारा पाइप लादने पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो मौके से अन्य लोग भाग गए, जबकि डीसीएम चालक को पकड़ लिया। वाहन की जांच में 64 डीआई पाइप लदे मिले। कंपनी के कर्मचारियों ने चालक और वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। जीएम ने चालक अजेश सिंह के साथ घटना में रायबरेली के लालगंज निवासी ठेकेदार आशीष पटेल पर भी पाइप चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक को डीसीएम में लदे पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें