नवाबगंज। मद्दूखेड़ा गांव में बीमारी से परेशान अधेड़ ने मंगलवार रात पेड़ पर गमछे के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
अजगैन के मद्दूखेड़ा गांव निवासी केदार (55) खेती करते थे। काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार रात 11 बजे पत्नी गुड़िया ने देखा कि पति चारपाई पर नहीं हैं। बेटे सचिन के साथ तलाश शुरू की। बुधवार सुबह पांच बजे गांव से 500 मीटर दूर पेड़ में गमछे के फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही तो पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करके शव सौंप दिया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया हैै। (संवाद)