फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रसाद अर्पित करते समय गंगा में गिरा बोरिंग मिस्त्री

विज्ञापन
बोरिंग मिस्त्री के गंगा में डूबने के बाद मौजूद ग्रामीण, परिजन और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हिंदूपुर की पुलिया पर बैठकर मंगलवार को गंगा को प्रसाद अर्पित करने के दौरान बोरिंग मिस्त्री चक्कर आने से नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश के लिए पीएसी की टीम बुलाई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गुरुदीनखेड़ा गांव निवासी पप्पू सिंह (50) मंगलवार को भतीजे निखिल को साथ लेकर गंगा मैया को प्रसाद चढ़ाने हिंदूपुर के पास गंगा की उपधारा पर आए थे। सुबह करीब 10 बजे पप्पू सिंह बाइक खड़ी कर पुलिया पर बैठकर प्रसाद चढ़ाने लगे। पहले से बुखार आने से उन्हें चक्कर आया और वह गंगा की उपधारा में गिर गए। भतीजे निखिल ने परिजनों को जाकर बताया। तब छोटा भाई गुड्डू और अन्य ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई। पीएससी की टीम भी बुलाई गई है। पति का पता न चलने से पत्नी रेखा, बेटा भानू सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें