चकलवंशी। एक सप्ताह पहले कच्ची दीवार गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। दामाद की सूचना पर पुलिस ने जांच की।माखी थाना क्षेत्र के बरम्भौला निवासी सेवकी (80) खेती करते थे। उनकी एक बेटी रामरानी है। वृद्ध होने से वह बेटी और दामाद शिवमंगल साथ ही रहते हैं। दामाद शिवमंगल ने पुलिस को सूचना दी कि 18 अगस्त को ससुर सेवकी कच्ची दीवार के पास खड़े थे। तभी गिर गई थी। मलबे में दबकर घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दामाद की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।