फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सऊदी अरब में मौत के 12 वें दिन आया युवक का शव, परिजन बेहाल

विज्ञापन
फोटो-6-बेटे का शव देख बिलखती मां व रानी अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। सऊदी अरब में मौत के 12 दिन बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। दोपहर बाद जाजमऊ स्थित चंदनघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव निवासी शिवम पाल (30) सात महीने पहले आजाद वीजा पर सऊदी अरब गया था। वहां मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वहीं उसकी तबीयत बिगड़ी और 30 जुलाई को अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजन शव लाने के लिए गुहार लगा रहे थे। सांसद साक्षी महाराज तक मामला पहुंचने पर उन्होंने परिजनों को जल्द शव मंगाने का आश्वासन दिया था।
कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने शव को हवाई जहाज से भारत भेजा। मंगलवार की सुबह आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट शव पहुंचने के बाद परिजन गांव लाए। शव आने से पहले ही घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ थी। शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मां रानी देवी ने बताया कि शिवम के पिता रामबिलास की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी। शिवम ही परिवार का सहारा था। उसी पर छोटी बहन महक की शादी की भी जिम्मेदारी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है लेकिन परिवार में अनबन के चलते वह मायके में रह रही है। इकलौते बेटे की मौत से मां और दोनों बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें