बांगरमऊ। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में सात कांवड़िये घायल हो गए। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव असायश निवासी विनय (20), अंबुज (23) और राजसिंह (25) तीनों बाइक से गंगाजल लेने जा रहे थे। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी घटना में हरदोई-उन्नाव मार्ग दुल्लापुरवा गांव के पास वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार बदलीपुरवा निवासी बबलू (27), प्रमोद (26) और दूसरी बाइक सवार सूरज (22) और अमित (23) घायल हो गए। दोनों बाइकों से चारों कांवड़िये गंगाजल लेकर सुनसीरनाथ मल्लावां जा रहे थे। पुलिस ने चारो को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों घटनाओं में वाहन का पता लगाया जा रहा है।