फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
फोटो-8- हिमांशु (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव। रुपनीखेड़ा गांव में चाय की दुकान करने वाले युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि देर से घर आने पर मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कीटनाशक पीने और फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रुपनीखेड़ा गांव निवासी हिमांशु (18) गांव के बाहर एक प्लाई फैक्टरी के पास चाय की दुकान चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह देर से घर पहुंचा। उसकी मां ममता ने उसे डांटा था। इसी से आहत हिमांशु अपने कमरे में गया और रस्सी के फंदे से लटक गया। हालांकि लोग परिजनों की इस बात को पूरी तरह मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें फंदे से लटकने से पहले कीटनाशक पीने की बात सामने आई। मामला गंभीर होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच में डांट से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाने की बात बताई गई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हिमांशु पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें