फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में संदिग्ध हालात में मृत मिला ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
फोटो-7-  दीपक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चकलवंशी। बेलसी गांव में ई-रिक्शा चालक संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला। पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी। नाजुक अंग के पास रक्तस्राव से लोगों ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के बेलसी गांव निवासी दीपक (28) ई-रिक्शा चलाता था। शाम को वह घर आया था। शुक्रवार सुबह देर तक सोकर न उठने पर दिव्यांग बड़े भाई सेवाराम ने कई बार आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठा। इस पर उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसी कमरे में गए तो देखा उसका शव पड़ा था। दीपक के नाजुक अंग के पास खून निकलने से हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव के पास जहर की पुड़िया पड़ी है। पुलिस के मुताबिक जहर खाने से मौत हुई है। अन्य आराेपों की जांच चल रही है। दोनों भाइयों में किसी की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें