फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धक्का लगाने पर रोडवेज सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर चढ़ी, लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-31- स्कूटी पर चढ़ने से फंसी रोडवेज बस और मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। हाकिम टोला मोहल्ले स्थित रोडवेज बस अड्डे से निकल रही उन्नाव डिपो की बस अचानक बंद हो गई। स्टार्ट न होने पर चालक ने यात्रियों से धक्का लगवाया। इसी दौरान बस सड़क किनारे एटीएम बूथ के बाहर खड़ी स्कूटी पर चढ़ गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार मां और बेटा बूथ के अंदर थे। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन से मंगलवार शाम सवारियां बिठाकर रोडवेज बस पुरवा के लिए निकली थी। चालक ने जैसे ही बस आगे बढ़ाई वह अचानक बंद हो गई। फिर स्टार्ट ही नहीं हुई। चालक के कहने पर सवारियों ने बस में धक्का लगाया, धक्का इतना तेज था कि बस सीधे सड़क पर आ गई और सामने एटीएम बूथ के बाहर खड़ी स्कूटी पर चढ़ गई।
घटना के समय स्कूटी सवार महिला अपने बच्चे के साथ एटीएम बूथ के अंदर थी। स्कूटी को बस के नीचे देख वह चीखती हुई बाहर आई। वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सदर चौकी से पहुंचे सिपाहियों ने जैसे-तैसे बस को हटवाकर स्कूटी बाहर निकलवाई। पीड़िता ने मुआवजे के लिए तहरीर देने की बात कही है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बस को हटवा दिया गया था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें