फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षक और स्टेनो के शव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
फोटो-13-अंकित शुक्ला की मौत होने से बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जौनपुर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक और स्टेनोग्राफर के शव सोमवार की देर रात घर पहुंचे। शव देख परिजन में चीख पुकार मच गई। मंगलवार की सुबह परिजन को सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। जिला जज ने स्टेनोग्राफर के घर पहुंच परिजन को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आवास-विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक अखिलेश शुक्ला और आदर्शनगर मोहल्ला निवासी स्टेनोग्राफर अंकित शुक्ला के शव सोमवार की रात करीब 11:30 बजे परिजन घर लेकर आए। शव देख माता-पिता, पत्नी और अन्य रिश्तेदार बिलख पड़े। यहां मौजूद लोगों ने परिजन को समझाने का प्रयास किया। रात भर रोते-रोते परिजन की आंखों के आंसू मानो सूख से गए हों। सिर्फ चीखने की आवाजें आ रही थीं। मंगलवार की सुबह जिला जज अनिल वर्मा प्रथम अंकित शुक्ला के घर पहुंचे और अंतिम विदाई देने के साथ परिजन को सांत्वना दी। सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक दोनों जगह मौजूद रहे। शुक्लागंज स्थित घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

भाई की मान जाते बात तो शायद न जाती जान
छुट्टी न हो खराब और समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए गए थे कार से
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हादसे में घायल स्टेनोग्राफर अंकित शुक्ला के छोटे भाई भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष शोभित शुक्ला ने बताया कि कार से जाने के लिए उन्होंने मना किया था। ट्रेन से चलने की बात कही थी लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं मानी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अंकित की वैगनआर कार से सभी लोग निकले। शनिवार भोर पहर वाराणसी पहुंचने के बाद कमरा लिया और बिना आराम किए तैयार हुए और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लग गए। दर्शन करने के बाद आसपास घूमने के बाद एक-दो अन्य मंदिरों में दर्शन करने की योजना बना ली। इस कारण किसी को आराम करने का मौका नहीं मिला। सोमवार को साथ गए शिक्षक को स्कूल और भाई अंकित को भी कोर्ट जाना था। इस कारण रविवार देर रात को ही उन्नाव के लिए निकल पड़े। घटना के समय कार शिक्षक शोभित श्रीवास्तव चला रहे थे। कुल्हनामऊ के पास गाड़ी की स्टीयरिंग अचानक बाईं तरफ मुड़ी और खड़े ट्रक में जा घुसी। कार के दोनों एयरबैग खुल गए। अंकित चालक की सीट के बगल और अखिलेश पीछे की सीट पर बीच में बैठे थे। टक्कर के बाद अंकित ट्रक में भिड़ गए और अखिलेश झटका लगने से उछलकर कार के आगे वाले हिस्से में पहुंच गए। इससे दोनों की मौत हो गई थी। कार चला रहे शोभित श्रीवास्तव और अन्य शिक्षक को अधिक चोट नहीं आई। शोभित शुक्ला के सिर में गंभीर चोट है। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है।

फोटो-13-अंकित शुक्ला की मौत होने से बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें