फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरों को भेजा जेल

विज्ञापन
फोटो-14-पुलिस​ हिरासत में महिला से पर्स छीनने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सफीपुर। सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर दो दिन पहले ई-रिक्शा में बैठी महिला के हाथ से पर्स छीनकर भागे दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को उसी दिन बाइक सवार छात्रों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दूसरे लुटेरे के पास मिले पर्स में जेवर और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव भड़सर नौसहरा निवासी सुनैना पत्नी रवि सिंह 30 जुलाई को ई-रिक्शा से मायके आसीवन के गांव खरगौरा जा रही थीं। सलींद रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से बिना नंबर की बाइक से आए दो लुटेरे सुनैना के हाथ से पर्स छीनकर भागने लगे। बाइक सवार तीन छात्रों ने पीछा कर एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। दूसरा भाग निकला था। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम सुभाष उर्फ छोटू निवासी दौलतपुर बताया था, फरार साथी गांव का अखिलेश था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा हुआ पर्स बरामद हुआ जिसमें सोने-चांदी के जेवर और 2,865 रुपये थे। घटना के प्रयोग की गई बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर ली गई है। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि दोनों लुटेरों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें