गंजमुराबाद। एक गांव में चाचा के साथ रह रही 13 साल की किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन ने सीएचसी में दिखाया तो आठ की गर्भवती निकली। रक्तस्राव न रुकने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने चाचा पर किशोरी
बेहटामुजावर थाना के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी को शुक्रवार दोपहर बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। वह आठ महीने की गर्भवती थी। रक्तस्राव न रुकने पर डॉक्टर ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है पीड़िता का परिवार दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी करता है। नाबालिग बेटी चाचा के साथ रहती है। उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चर्चा है कि किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाई। अधिक रक्तस्राव होने से हालत बिगड़ गई। हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी शिकायती पत्र नहीं दिया है।
बेहटामुजावर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।