फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब से मवेशी निकाल रहा छात्र डूबा

विज्ञापन
फोटो-6- ज्ञानेंद्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चकलवंशी। शाहपुर गांव में तालाब में गए मवेशी निकालने गया छात्र डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी आशोक सिंह का बेटा ज्ञानेंद्र (17) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार को गांव के बाहर मवेशी चराने गया था। चरते-चरते मवेशी गांव से 300 मीटर दूर तालाब में चले गए। मवेशियों को निकालने के लिए ज्ञानेंद्र तालाब में चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथी चरवाहों की सूचना पर ग्रामीण उसे बाहर निकालकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें