फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शाहपुर गांव में भैंस चराने गया युवक की तालाब में नहाते समय डूब गया। परिजन उसे पानी से निकालकर सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार दोस्तो के साथ गांव के बाहर बने गोहरी तालाब के पास भैंस चराने गया था। मवेशी चरने के दौरान वह गहरे पानी में नहाने के दौरान डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुए तो परिजन को बताया। ज्ञानेंद्र के परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकालकर लाए। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां गोमती, भाई अनुभव, बहनें काजल, नैना और मेनका बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें