फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्कूल में अव्यवस्था पर हटाई गईं जीआईसी चमरौली की कार्यवाहक प्रधानाचार्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। डीआईओएस के निरीक्षण में स्कूल में व्यवस्थाएं और पठन-पाठन सही न मिलने पर पीएमश्री जीआईसी चमरौली की प्रधानाचार्या को हटा दिया गया है। इस स्कूल की अतिरिक्त जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल अरेरकला के प्रधानाचार्य को सौंपी गई। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस सुनीलदत्त ने शनिवार को जीआईसी चमरौली का निरीक्षण किया था। स्कूल में सफाई व्यवस्था सही न मिलने के साथ गंदगी मिली थी, सीटिंग व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली थी। पठन-पाठन भी गड़बड़ मिला था। इस पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रज्ञा बाजपेई से कारण पूछा था तो उनका जवाब भी सही नहीं मिला था। स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त करे के लिए डीआईओएस ने उन्हें प्रधानाचार्य के पद के हटाकर उनके मूल प्रवक्ता पद पर तैनात किया है। अब स्कूल के सुधारने की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल अरेरकला के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को सौंपी है। वह दो-दो स्कूलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोमवार को उन्होंने स्कूल पहुंच साफ-सफाई, प्रार्थनास्थल पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन पूरा करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें