फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे में मृत हिमांशु पर थी परिवार की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बाद भी बुधवार की रात बाइक लेकर चढ़ने से हुए हादसे में युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं। वह घर का अकेला कमाने वाला था। पिता खेती करते हैं। घायल साथी ने भी केजीएमयू लखनऊ में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनामऊ गांव निवासी हिमांशु सिंह (25) वेयरहाउस में मजदूरों की सप्लाई का काम करता था। बुधवार की सुबह वह हरदोई के संडीला निवासी दोस्त शैलेंद्र सिंह (24) के साथ कार से मोहनलालगंज गया था। वहां कार खड़ी कर दोनों बाइक से लखनऊ गए। लौटने के दौरान लखनऊ के दरोगाखेड़ा के पास से एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर बाइक प्रतिबंधित होने के बाद भी चढ़ गए थे। लखनऊ क्षेत्र में ही वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। बंथरा पुलिस ने सरोजनी नगर सीएचसी में भर्ती कराया था। हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साथी शैलेंद्र सिंह की भी केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को हिमांशु का शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे की मौत से मां रजनी, बहन बेहाल हैं। देर शाम शुक्लागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें