फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शारदा नहर में नहा रहा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। शारदा नहर में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ रहे अन्य साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घूरखेत गांव निवासी राहुल (25) पुत्र खजान हरियाणा में मजदूरी करता था। वह 15 दिन पहले गांव आया था। मंगलवार दोपहर घर से निकला और अपने दोस्तों के साथ शाम तीन बजे गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथ रहे दोस्तों की सूचना पर परिजन राहुल को पानी से निकालकर बिछिया सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सोनी और भाई संजय बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें