फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 23 हजार रुपये बकाया न देने पर पीड़ित कफन लेकर पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। चचेरे भाई को उधार दिए गए 23 हजार रुपये वापस न करने और पुलिस के भी सहयोग न करने से परेशान युवक कफन लेकर थाने पहुंचा और आत्मदाह की धमकी। हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

औरास कस्बा निवासी प्रकाश राठौर ने बताया कि पांच साल पहले उसने चचेरे भाई इनायतपुर बर्रा निवासी रज्जनलाल को चाट का ठेला लगाने के लिए 23 हजार रुपये का सामान कानपुर की एक दुकान से दिलाया था। बाकाया रुपये न देने पर रज्जनलाल की बाइक दो दिन पहले प्रकाश ने रख ली थी। बाइक रखने से नाराज रज्जनलाल ने थाने में प्रकाश के खिलाफ प्रार्थनापत्र दे दिया था।
प्रकाश ने पुलिस से कहा था कि वह बाइक तब देगा जब उधार लिए रुपये वापस करेंगे। इस पर पुलिस ने प्रकाश को थाने में बिठा लिया था। कुछ देर बाद छोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने फिर प्रकाश को बुलाया तो वह अपने साथ कफन लेकर पहुंच गया। कहा कि समझौता कराओ नहीं तो यहीं आग लगा लेंगे। इस पर पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन रज्जनलाल को बुलाकर प्रकाश को 11,500 रुपये दिलाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन वह पुलिस की इस कार्रवाई से खुश नहीं नजर आया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें