फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईकोर्ट के आदेश पर आज कब्र से निकाला जाएगा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। करीब 13 दिन पहले हुई युवक की मौत की घटना में पिता ने उसके दोस्त पर हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी और उच्च न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी के बीच शुक्रवार को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

हसनगंज कस्बा निवासी सलीम ने छह जुलाई को जिलाधिकारी के साथ उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका बेटा आरिफ 27 जून को पड़ोसी जुनेद के साथ बाइक से घूमने गया था। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब चार बजे जुनेद ने फोन कर बताया कि फरीदीपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से आरिफ गंभीर घायल हो गया, सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पिता का कहना है कि उस समय बेटे का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव दफन कर दिया गया था। घटना के बाद से जुनेद हम लोगों से मिलने से बच रहा था, इससे घटना में संदेह नजर आ रहा है। आरोप लगाया कि बेटे के शरीर पर चोटों के निशान थे, इससे हत्या कर शव को सड़क पर रखकर दुर्घटना का रूप देने की आशंका लग रही है। उन्होंने कब्र से खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।

अपराध निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें