फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की पहचान के लिए पुलिस ने खंगाले 18 सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार-पुरवा मार्ग किनारे झाड़ी में मिले महिला के शव की पहचान कराने का पुलिस प्रयास कर रही है। हत्या की आशंका पर खुलासे में लगी पुलिस ने मौरावां-बिहार मार्ग किनारे लगे 18 सीसीटीवी खंगाले। उसमें दिखे वाहनों में एक युवक संदिग्ध नजर आया। उससे लखनऊ में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के कोटवर गांव के इंटर कॉलेज के पास सोमवार दोपहर स्कूल से 500 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ी के पास करीब 35 साल की युवती का शव मिला था। महिला के सिर पर चोटों के निशान होने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट और खून लगा होने से हत्या की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे खुलासे का प्रयास कर रही है। सोमवार देर रात पुलिस ने मौरावां-बिहार मार्ग पर लगे सीसीटीवी तलाशे। उसमें जो भी संदिग्ध वाहन नजर आए उनकी लोकेशन ली। यही नहीं रात में लखनऊ निवासी एक युवक भी पुलिस को संदिग्ध लगा तो रात में ही उसके घर पहुंच गई। हालांकि पूछताछ में कोई सुरागह नहीं मिला।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद महिला के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें