फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हवा भरते समय फटा टैंकर का टायर, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग चंदनखेड़ा गांव के पास मंगलवार की रात हवा भरते समय पानी के टैंकर का टायर फट गया। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। असोहा थाना के गांव चंदनखेड़ा निवासी रामगोपाल सिंह गांव में ही भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग किनारे पंक्चर की दुकान किए हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान पर बेटा युवराज (16) बैठा था। तभी गांव का युवक पानी का टैंकर लेकर हवा भराने पहुंचा। युवराज पहिये में हवा भरने लगा। हवा अधिक होने से टायर फट गया और युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले कालूखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पिता रामगोपाल सिंह ने बताया कि युवराज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां बेबी, भाई सत्यम,आदर्श बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें