फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। सिकंदरपुर-गढ़ेवा मार्ग पर सातन गांव के सामने कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव डेरा बड़ौऊला निवासी सर्वेश कुमार (28) मंगलवार को बाइक से बीघापुर कोतवाली के गांव गणेशखेड़ा निवासी अपने मौसा मौसा कमलेश के घर आया था। देर रात घर जाते समय मैकू तेली मार्ग के पास कार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया था। उपनिरीक्षक मोहित कनौजिया ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन निकिता ने बताया कि सर्वेश का विवाह नहीं हुआ था। वह मजदूरी करता था। मां लक्ष्मी और छोटी बहन है, पिता मजदूरी करते हैं। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें