फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बंदूक लोड करते समय चली गोली, छर्रे लगने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। जमलापुर गांव में बुधवार को तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक लोड करते समय अचानक गोली चल गई। इसमें वधू पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के जमलापुर गांव निवासी आशाराम के बेटे अखिलेश यादव (बानू) का बुधवार को तिलक समारोह था। माखी थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा से कन्या पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए थे। तिलक चढ़ाने के दौरान ही एक युवक ने हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक लोड करने का प्रयास किया। तभी फायरिंग हो गई। छर्रे लगने से वधू पक्ष के माखी थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा निवासी करन यादव (60), गजाखेड़ा के रामखेलावन (70) और हरीगढ़ी निवासी किशपाल (55) घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच की गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच में हर्ष फायरिंग के लिए कारतूस लोड करने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें