फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रिफाइंड लूट में पांच महीने बाद एक और लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। पांच महीने पहले हुई 200 टिन रिफाइंड लूट की घटना में एक और आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से घटना में प्रयोग किया गया वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कानपुर के रनिया से 17 फरवरी को 200 टिन रिफाइंड लादकर सलवन रायबरेली जा रहे लोडर चालक मौरावां के हरिशंकर के हाथ-पैर बांधकर अचलगंज-पुरवा मार्ग पर सड़क किनारे फेंककर रिफाइंड लदा लोडर लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गड़सर गांव स्थित एक घर से 150 टिन रिफाइंड और लोडर बरामद किया था। लूट में शामिल सुपासी गांव निवासी हिमांशु यादव और गड़सर के दशरथ लोध को जेल भेजा था। घटना में नाम आने पर मौरावां थाने के गुलरिहा गांव निवासी ऋषभ बाजपेई भाग गया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने लूट में शामिल काले रंग की सफारी सहित कानपुर के कोयला नगर चौकी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि ऋषभ बाजपेई शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ कानपुर के कई थानों में नकली पेंट बनाने की कॉपी राइट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें