फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैरिकेडिंग तो तोड़ 20 फीट गहरी खंती में पलटी डीसीएम, चालक घायल

विज्ञापन
फोटो-7- बीस फिट गहरी खंती में पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दवाओं के गत्ते लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर रूरी गांव के पास बैरिकेडिंग तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खंती में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना दशरथपुर के गांव नगलाराम सिंह निवासी चालक मंजीत कुमार सिंह (32) दिल्ली से डीसीएम पर दवाओं के गत्ते लादकर लखनऊ जा रहा था। सोमवार को तड़के तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर के ग्राम रसूलपुररूरी गांव के पास निजी बस को ओवरटेक किया। तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए करीब 20 फिट गहरी खंती में पलट गई। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को बाहर निकाला। घायल चालक का उपचार यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें