फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कैटर्स और भाई के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बरुआ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक ही परिवार के दो घरों का ताला तोड़कर छह लाख रुपये और आठ लाख के जेवर चुरा ले गए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध या किसी नजदीकी के शामिल होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के बरुआ गांव निवासी करुणेश कैटर्स का काम करते हैं। बताया कि ससुर की तबीयत खराब होने पर देखने गए थे। बड़े भाई योगेश कार कंपनी में लखनऊ में काम करते हैं वह भी बनारस दर्शन करने गए थे। घर पर माता-पिता थे। पिता शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। मां नीचे सो रही थीं। सुबह उठे तो देखा घर का सामान बिखरा था और बक्से अलमारी के ताले टूटे थे। बताया कि छह लाख की नकदी ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखी थी। चोर हम दोनों भाइयों के करीब आठ लाख के जेवर भी ले गए। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की गई है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें