फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सलेमपुर प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज ब्लॉक के पीएमश्री सलेमपुर प्राथमिक स्कूल में बिना सूचना अनुपस्थित रहने, मिड-डे मील की गुणवत्ता सही न होने, कंपोजिट ग्रांट होने के बाद भी चूल्हे पर खाना बनवाने पर बीएसए ने प्रधान शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। उन्हें बीआरसी में संबद्ध करने के साथ ही बीईओ मुख्यालय को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 14 मई को प्राथमिक स्कूल सलेमपुर का सुबह करीब नौ बजे निरीक्षण किया था। स्कूल में सहायक शिक्षिका अपर्णा यादव और शिक्षामित्र नंदकिशोर मिले थे। प्रधान शिक्षिका रंजना सिंह और सहायक शिक्षिका प्रियंका बिना सूचना अनुपस्थित थीं। पंजीकृत 70 छात्रों के सापेक्ष 40 उपस्थित थे। परिसर और शौचालय भी गंदा था। मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बना था जबकि कंपोजिट ग्रांट थी। कद्दू की सब्जी अच्छी नहीं थी। मसाला और तेल भी ब्रांडेड प्रयोग नहीं किया गया था।
उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया तो नियुक्त प्राधिकारी को प्रलोभन देने का प्रयास किया। उनकी कार्यशैली को देखते हुए निलंबित करते हुए बीआरसी हसनगंज में संबद्ध किया गया है। जांच के लिए बीईओ मुख्यालय को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें