फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घूरे के पास मिला नवजात एसएनसीयू में कराया भर्ती

विज्ञापन
फोटो-33- जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती घूरे के पास मिला नवजात। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। घूरे के पास मिले नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया है। डॉक्टर के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव में मंगलवार सुबह पांच बजे गांव के होरीलाल के खेत के घूरे के पास नवजात शिशु पड़ा था। रोना सुनकर पहुंचे गांव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस जांच कर रही थी तभी अधिवक्ता रामबक्स ने शिशु के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर मंगलवार रात 11 बजे बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा, विमल और नीरज पहुंचे। शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही किसी को गोद दिया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें