फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, एक घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-17- डंपर भिड़ने के बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जगदीशपुर गांव के पास सोमवार को आगे जा रहे डंपर में पीछे से दूसरा डंपर भिड़ गया। इससे एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से करीब एक घंटा यातायात बाधित रहने से छोटे-बड़े वाहनों के साथ एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर जगदीशपुर गांव से आगे पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर भिड़ गया। इससे डंपर चालक अंकुर सिंह (35) निवासी अमौली, थाना सजेती कानपुर नगर केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को निकलवाया और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, छोटे-बड़े वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि चालक के घायल होने से डंपर सड़क पर खड़ा हो गया था, इससे जाम लगा था। घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद जाम खुलवा दिया गया था। एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें