फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विदेश में नौकरी के नाम पर 2.75 लाख की ठगी के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 2.75 लाख रुपये की ठगी कर फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा है। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

विवेचक उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने बताया कि नगर के मोहल्ला वजीरगंज निवासी किरन पत्नी उमेश ने दो जुलाई 2025 को तहरीर दी थी। बताया कि कानपुर के जाजमऊ मकदूमनगर निवासी मो. इस्माइल उर्फ शीबू ने पति उमेश से 80 हजार रुपये, भाई शिवा सहित तीन लोगों से कतर देश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख रुपये लिए थे। इतना ही नहीं विदेश भेजने के लिए फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी उपलब्ध कराया था। जब एयरपोर्ट पहुंचे थे तो जांच में सब फर्जी मिला।
इस पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। शनिवार को आरोपी को बस स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि आरोपी पकड़ में न आ सके, इसलिए पता बदलकर प्रतापनगर इंदिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें