चकलवंशी। आंधी से गिरे पेड़ से में तेज रफ्तार बाइक टकराने से किसान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
माखी थानाक्षेत्र के पंडितखेड़ा निवासी नीरज पाल (24) पुत्र रामखेलान खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। चार साल से वह सफीपुर के बरहली गांव में रहता था। शनिवार रात बाइक से चकलवंशी से अपने घर जा रहा था। चकलवंशी-परियर मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के बरम्भौला गांव के पास आंधी में गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह घायल होकर गिर गया और सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई विजय ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां रानी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।