फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से जीजा-साली की मौत

विज्ञापन
फोटो-18- बिटोल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बिहार-पुरवा मार्ग पर भादिहा गांव के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला और रिश्ते के जीजा की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने ग्रामीणों के साथ शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बनी से पहले डंपर को पकड़ने की जानकारी दी तो डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


पुरवा काेतवाली के गांव मंशाखेड़ा निवासी रामकिशुन रावत की पत्नी बिटाेल (40) गांव के सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर थीं। पति रामकिशुन ने बताया कि बिटोल 10 दिन पहले रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्सगंज के गांव दलिशाखेड़ा निवासी बेटी पूजा के यहां गई थीं। बुधवार को उसी गांव में पारिवारिक बहन के यहां गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे रिश्ते के जीजा प्रेमशंकर (50) के साथ पुरवा कोतवाली के गांव त्रिपुरारपुर स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रही थीं। बिहार-पुरवा मार्ग पर भदिहा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर दी। इससे दोनों उछलकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सड़क किनारे खंती में झाड़ियों में चली गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन डंपर चालक की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने पर अड़ गए।



बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह पहुंचे और परिजन को डंपर पकड़ने के लिए टीम लगाने की बात बताई लेकिन वह नहीं माने। इस पर सीओ मधुपनाथ मिश्र भी बीघापुर, बारासगवर, पुरवा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोहरामऊ और बनी के बीच डंपर को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। डंपर पकड़े जाने की सूचना पर परिजन शांत हुए और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मां की मौत से तीन बेटे और चार बेटियां बेहाल हैं। प्रेमशंकर की पत्नी रामा ने बताया कि उनके संतान नहीं है। पति का ही सहारा था। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि पति रामकिशुन की तहरीर पर डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-



महिला के साथ बेटी होने की गलतफहमी से बिगड़ी बात



हादसे के बाद पहुंचे परिजन ने बिटोल के साथ 12 साल की बेटी लक्ष्मी के भी होने की बात कही लेकिन बेटी घटनास्थल पर नहीं मिली। इससे पुलिस सकते में आ गई। झाड़ियों में पड़ी बाइक के आसपास भी तलाश की गई। परिजन ने बेटी लक्ष्मी के डंपर में ही फंसकर चले जाने की आशंका जताई तो पुलिस टीमों को डंपर की तलाश में लगाया गया। बाद में पता चला कि बिटोला के साथ बेटी आई ही नहीं थी। तब भीड़ ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

फोटो-18- बिटोल (फाइल फोटो)

फोटो-18- बिटोल (फाइल फोटो)

फोटो-18- बिटोल (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें