फोटो-16- नूरआलम की मौत पर बिलखती मां, पत्नी और भाई। संवाद
उन्नाव। शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर गांधीनगर मोहल्ले के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे टेंपाे चालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
सदर कोतवाली के एबीनगर मोहल्ला निवासी नूरआलम (35) किराये का टेंपो चलाते थे। भाई गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार को नूरआलम टेंपो खड़ा कर पैदल घर आ रहे थे। शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर गांधीनगर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच भाइयों में छोटे थे। शादी हो चुकी थी लेकिन बच्चे नहीं हैं। पति की मौत से पत्नी किशोरजहां, मां नफीसा बेगम सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।