फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ा कंटेनर, चालक घायल, एक घंटा जाम

विज्ञापन
फोटो-15- हाईवे पर डंपर में पीछे से कंटेनर भिड़ने से गाड़ियां खड़ी होने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात सोहरामऊ कस्बे में डंपर के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से आ रहा कंटेनर उससे टकरा गया। कंटेनर खराब होने हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

कानपुर के यशोदानगर निवासी चालक राजाराम कंटेनर लेकर कानपुर की ओर जा रहे थे। सोहरामऊ कस्बे में आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कंटेनर डंपर में भिड़ गया। उन्हें तो मामूली चोट आई लेकिन कंटेनर का इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर खराब होने से जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एनएचएआई का हाइड्रा मंगाकर कंटेनर को हाईवे से हटवाया। करीब एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्रप्रताप ने बताया कि कंटेनर हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें