फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कॉलेज में आपसी विवाद में शिक्षकों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों में मारपीट हो गई। इसमें घायल एक शिक्षक को सीएचसी लाया गया। पेट में दर्द अधिक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह सामाजिक विषय पढ़ाते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बैठक थी। बैठक के बाद घर जाने के लिए निकले तो कॉलेज के प्रवक्ता धर्मेश सिंह ने रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर गाली देने लगे और फोन कर भतीजे को भी बुला लिया। दोनों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। यूपी-112 पर पुलिस को भी सूचना दी।
प्रवक्ता धर्मेश सिंह ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में एसडीएम हसनगंज के साथ शिक्षको की बैठक होनी थी लेकिन उससे पहले ही ज्ञानेंद्र सिंह घर के लिए निकल गए। एसडीएम कॉलेज पहुंचने वाली थीं इसीलिए फोन कर बुलाया था। ज्ञानेंद्र कॉलेज लौटकर आए और कहा मुझे प्रिंसिपल के अलावा कोई नहीं बुला सकता और काॅलर पकड़कर अभद्रता करने लगे। वहां मौजूद शिक्षकों ने बीच बचाव करा दिया। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें